• Sun. Feb 22nd, 2026

बकेवर-भरथना मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक ने साइकिल सवार एनसीसी छात्रा को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

 

बकेवर भरथना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर विद्यालय से साइकिल पर घर लौट रही एनसीसी छात्रा को कंचन ईट भट्टा के समीप सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा और बाइक सवार युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को बकेवर के पचास शैय्या अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना में घायल एनसीसी छात्रा श्रष्टी पुत्री करन सिंह निवासी जयमलपुरा थाना बकेवर है, जो विद्यालय से लौट रही थी। वहीं बाइक सवार युवक रौनक पुत्र सुनील निवासी तकिया बताया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!