• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

विजय नगर चौराहा बना जाम का जंजाल!

ByG-News18

Nov 1, 2025

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजय नगर चौराहे पर शनिवार शाम पांच बजे से लेकर रात करीब सात बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। राहगीर, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग घंटों तक जाम में फंसे रहे।

लोगों ने बताया कि सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए गए कब्जे के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात इतने बिगड़े कि दो घंटे तक किसी भी दिशा से यातायात सुचारु नहीं हो सका।

आम जनता को राहत दिलाने के लिए मौके पर न तो संबंधित थाने का कोई पुलिस बल मौजूद था और न ही ट्रैफिक पुलिस का कोई स्टाफ दिखाई दिया। सुरक्षा और व्यवस्था दोनों ही पूरी तरह ध्वस्त नजर आईं।थके हारे लोग एक ही सवाल पूछते दिखे क्या शहर की सड़कों पर जनता यूं ही जाम में पिसती रहेगी?

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *