• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

इटावा कचहरी परिसर में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती

इटावा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ,शुक्रवार को कचहरी परिसर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को नमन किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करता हूँ और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूँगा। यह शपथ मैं अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों से संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सत्यनिष्ठा से योगदान करने का संकल्प करता हूँ।

इसके पश्चात कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,सूचना अधिकारी नीलम यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *