• Sun. Feb 22nd, 2026

Etawah: बकेवर थाना पुलिस की रन फॉर यूनिटी — सरदार पटेल जयंती पर एकता का संदेश!

सरदार पटेल जयंती पर बकेवर थाना पुलिस की रन फॉर यूनिटी”
एकता के स्वर में गूंजा बकेवर, जब पुलिस और छात्रों ने तिरंगे संग दी अखंड भारत की पुकार

बकेवर/इटावा।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बकेवर थाना परिसर से एक अनोखा दृश्य देखने को मिला।जब देशभक्ति के रंग में रंगे पुलिस जवान और एनसीसी कैडेट हाथों में तिरंगा थामे रन फॉर यूनिटी के लिए सड़क पर उतरे।हर कदम पर गूंज रहा था एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा, और हर चेहरे पर दिख रही थी देश की एकता को बनाए रखने की अडिग भावना।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र ने थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसकी ज्योति आज हर भारतीय के हृदय में प्रज्वलित है। इसी भावना को सशक्त बनाने का यह प्रयास है।

दौड़ में बकेवर थाना पुलिस, 28वीं बाहिनी के जवान, जनता कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अम्बेडकर पार्क तक पहुंची यह दौड़ एकता, समर्पण और देशभक्ति का ज्वलंत प्रतीक बन गई।

कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की शपथ भी दिलाई गई। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक, लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार, महेवा चौकी इंचार्ज के.पी. सिंह, बिजौली इंचार्ज विनय द्विवेदी, अहेरीपुर, बराउख और कस्बा इंचार्ज सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व विद्यालयों के एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।

जब हवा में लहराता तिरंगा दौड़ते कदमों के साथ आगे बढ़ा, तो मानो बकेवर की गलियां भी गर्व से सर उठाए कह उठीं यह दौड़ सिर्फ कदमों की नहीं, यह दौड़ है भारत की आत्मा को जोड़ने की।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!