• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

जनता कॉलेज बकेवर में जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ, 41 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

इटावा के जनता कॉलेज बकेवर में संस्थापक सेक्रेटरी श्री आनंद स्वरूप मिश्र की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी तथा पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता के साथ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ राम विनोद यादव, प्रबंध समिति सदस्य नारायण दुबे एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव ने फीता काटकर किया। प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी व कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिव्य ज्योति मिश्रा ने अतिथियों का बैज अलंकरण एवं अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

रक्तदान शिविर में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की यूनिट ने सहयोग प्रदान किया। विशेषज्ञों ने बताया कि रक्तदान से कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह तीन जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक होता है। कुल 85 पंजीकरणों में से 41 युवाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। शिविर में डॉ. आदित्य शिवहरे, डॉ. अर्पित, प्रियंका पाल, डॉ. राकेश मीणा सहित टीम का विशेष योगदान रहा। एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, रेड रिबन क्लब और एनसीसी इकाई ने शिविर संचालन में सहयोग दिया।


भाषण प्रतियोगिता — 21 प्रतिभागियों ने रखे विचार

द्वितीय सत्र में सभागार में “शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता का पथ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नारायण दुबे, डॉ. बीना मिश्रा एवं थानाध्यक्ष श्री विपिन कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
निर्णायकों के निर्णयानुसार —
🥇 प्रथम : आकृति दुबे (बीकॉम पंचम सेमेस्टर)
🥈 द्वितीय : अविषी पाठक (एमएससी रसायन)
🥉 तृतीय : तान्या कुमारी (बीएससी प्रथम सेमेस्टर)
🏅 सांत्वना : जान्हवी तिवारी एवं सौरभ गुप्ता


पोस्टर प्रतियोगिता — 44 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

तृतीय सत्र में “संस्थापना चित्रण — कॉलेज इतिहास” विषयक पोस्टर प्रतियोगिता पुस्तकालय विभाग में आयोजित हुई।
निर्णय परिणाम —
🥇 तनुष्का (बीएससी बायो)
🥈 कीर्ति (शोध छात्रा — उद्यान शास्त्र)
🥉 रवि कुमार (बीएससी कृषि)
🏅 सांत्वना : नैतिक तिवारी एवं पुण्या गौतम

प्रबंध समिति की ओर से श्रीमती मंजु मिश्रा एवं अरविंद कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पोस्टर संयोजक प्रो. ललित गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज परिवार, शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *