• Sun. Feb 22nd, 2026

NH-19 पर परिवर्तन अधिकारी पर जानलेवा हमला, दो आरोपी कार सहित गिरफ्तार कर केस दर्ज

इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र महेवा के पास आगरा–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब परिवर्तन अधिकारी इटावा विवेक सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। विवेक सिंह अपने आवास से नियमित वाहन चेकिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान टाटा नेक्सा और इको स्पोर्ट कार सवार कुछ लोग उनकी गाड़ियों की रेकी करते हुए आगे-पीछे चल रहे थे।

जब अधिकारी महेवा के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी टाटा नेक्सा कार सवार ने रॉन्ग साइड से आकर विवेक सिंह की कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे और उनकी टीम बाल-बाल बच गई। यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया बताया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों के मोरम भरे ट्रकों पर पहले कार्रवाई हुई थी, उसी रंजिश के चलते उन्होंने यह हमला किया। घटना की जानकारी परिवर्तन अधिकारी ने तत्काल थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार को दूरभाष पर लोकेशन भेजकर दी। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुँचे और दो आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरवीर यादव पुत्र हृदय राम निवासी नगला अनूपक, करहल (मैनपुरी) और विपिन यादव पुत्र चंद्रपाल यादव निवासी लक्ष्मीराम कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा के रूप में हुई है। वहीं दूसरी कार सवार युवक मौके से फरार हो गए,पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मोरम से भरे ट्रकों की रेकी कर प्रवर्तन टीम की गतिविधियों पर नजर रखी थी, ताकि अवैध ट्रकों को पास कराया जा सके।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि परिवर्तन अधिकारी की तहरीर पर धारा 109, 132, 127 BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। वही कार 207 एमबी एक्ट की कार्यवाही कर सीज की गयी!

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!