• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

बकेवर-महेवा NH-19 पर भीषण सड़क हादसा — मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, 14 घायल, जिला अस्पताल व सैफई PGI रेफर

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा स्थित माँङल पार्क के सामने कानपुर आगरा NH-19 पर यह हादसा रविवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने मजदूरों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। सभी घायल बिहार के नवादा जिले के थाना रूप‌ऊ ग्राम फुन्दी – फरेन्दा के रहने वाले बताए गए हैं, जो इटावा से ऑटो द्वारा जनपद औरैया के मिहौली के पास जय मंगला ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे थे।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों 108 एम्बुलेंस एम टी अवनीश यादव और पायलट आलोक यादव इसके अलावा राजवीर सिंह की मदद से घायलों को महेवा CHC पहुँचाया, डॉ० अभिषेक वर्मा और फार्मासिस्ट दयाशंकर ने जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल और एक को सैफई PGI रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ब्रेज़ा सवार कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर अभिषेक वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से करीब 14 घायलों को अस्पताल लाया गया था जिन में घायल मुकेश पुत्र गौरीशंकर, सरिता पुत्री रूपसहाय, रूपसहाय पुत्र मंगल, सुमन पुत्री कन्हैया, अंकुश पुत्र कन्हैया, कन्हैया पुत्र अज्ञात, किरन पुत्री कन्हैया, चंदा देवी पत्नी मुकेश, प्रिंस पुत्र मुकेश, ममता पत्नी कन्हैया, विकास, गुरुसहाय, दुलारी पत्नी गुरुसहाय, भोला पुत्र जुगुल सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं इसके
साथ ही ऑटो चालक अमित पुत्र लोकपाल (निवासी कुसमरा, मैनपुरी) भी गंभीर घायल हुआ।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *