रिपोर्ट -सुशील कान्त
इटावा। इस बार शहर की दिवाली कुछ खास रही। पहली बार इतने भव्य स्तर पर “रंगारंग दीवाली नाइट” का आयोजन किया गया, जिसने शहरवासियों को मनोरंजन, संगीत और खुशी की एक यादगार शाम दी। यह कार्यक्रम शो अड्डा प्रोडक्शन (मुंबई) और वावर्ची रेस्टोरेंट, इटावा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
मुख्य प्रायोजक होटल क्लार्क इन ने इस कार्यक्रम को आकर्षक और ग्लैमरस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में दर्शकों को संगीत, मनोरंजन और लज़ीज़ व्यंजनों का अनोखा संगम देखने व महसूस करने को मिला।
हरियाणा के प्रसिद्ध म्यूज़िक कंपोज़र और सिंगर कलमकार शिवाय ने अपने सुरीले गीतों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, मशहूर कॉमेडियन बाबू गप्पी ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मज़ेदार अंदाज़ से लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
डांसर जीतू की ऊर्जावान प्रस्तुति ने मंच पर मौजूद युवा-युवतियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इवेंट की रौनक बढ़ाई।
इस दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्गारों और उत्साहवर्धक शब्दों से कलाकारों और आयोजकों का हौसला बढ़ाया।
आयोजकों ऋषभ यादव और आशू ने विशेष अतिथि सुग़र सिंह पत्रकार सैफई, बाबू गप्पी, शिवाय और जीतू को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
यह आयोजन इस बात का प्रमाण बना कि अगर जज़्बा और जुनून हो, तो छोटे शहर भी बड़े सपनों के मंच बन सकते हैं और नई प्रतिभाओं को चमकने का अवसर दे सकते हैं।
रिपोर्ट -सुशील कान्त
