• Sun. Feb 22nd, 2026

अभिनेता राजपाल यादव के दामाद के भाई प्रधान पर हमला,सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराना पड़ा महंगा #gnews18live

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशवां अहिरान में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराना ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया। अभिनेता राजपाल यादव के दामाद निशांत यादव के भाई ग्राम प्रधान राजेश कुमार यादव सरकारी भूमि पर क्रीड़ा स्थल (खेल मैदान) का निर्माण कराना चाहते थे।

निशांत यादव ने बुधवार रात 8:15 बजे बताया कि दबंगों ने हथियार, हॉकी और डंडों से भाई प्रधान राजेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान राजेश कुमार यादव को इलाज के लिए बकेवर 50 शैय्या अस्पताल भिजवाया।

अभिनेता राजपाल यादव के दामाद निशांत यादव की तहरीर पर पुलिस ने संजय कुमार, सर्वेश कुमार पुत्रगण राजाराम, दिनेश कुमार, सत्येंद्र उर्फ गोलू पुत्रगण करन सिंह, सत्येंद्र उर्फ चिरौंजी पुत्र रामावतार सिंह, सचिन उर्फ टाइगर पुत्र राधाकृष्ण सहित 7–8 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!