• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में फार्मासिस्ट पर डॉक्टरों को मारने की धमकी का आरोप #gnews18live

इटावा के बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल में डॉक्टरों और फार्मासिस्ट के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
डॉ. रविंद्र कुमार साहू (ईएमओ) और डॉ. सत्येंद्र कुमार साहू (मेडिकल ऑफिसर) — जो सगे भाई हैं — ने मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट ने ड्यूटी के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी।डॉक्टरों के अनुसार, उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक थी। इसी दौरान फार्मासिस्ट बिना बताए अस्पताल से चला गया। जब डॉक्टरों ने उससे इस संबंध में जानकारी मांगी, तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित डॉक्टरों ने इस संबंध में सीएमएस और स्वास्थ्य सचिव को लिखित शिकायत भेजी है तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी गई है, तो वे थाना पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराएं।

वहीं थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि यह मामला डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बीच आपसी विवाद का प्रतीत होता है। फिलहाल थाने में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *