सपा कार्यकर्ताओं की दण्डवत यात्रा का बकेवर में भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश के छतरपुर लवकुशनगर से सैफई स्थित मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल तक दण्डवत यात्रा कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का बकेवर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दण्डवत यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पुष्पमाला, पगड़ी और पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।
मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर से प्रारंभ हुई यह यात्रा 6 सितम्बर से चल रही है। यात्रा के 35वें दिन रजन यादव निवासी छतरपुर, अनुमत सिंह यादव निवासी महोवा तथा जसवंत सिंह यादव निवासी छतरपुर बकेवर स्थित बाबा वनखड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां बकेवर-भरथना ओवरब्रिज के समीप समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ज्वाला कठेरिया, नगर महामंत्री अनूप शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष लालू पाल, जिला कर समिति सदस्य पवन सविता, तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता दलबीर सिंह कठेरिया, दीपांशु राजपूत, सोनू कठेरिया, प्रेम नारायण कठेरिया, विजय कठेरिया, मोहित कठेरिया, अनिल कठेरिया, मयंक यादव, गुड्डू कठेरिया, मोहित कुमार एवं पूर्व नगर अध्यक्ष भोलू खान सहित समाजवादी पार्टी की पूरी नगर कार्यकारिणी मौजूद रही।
