• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

चार्जिंग पर लगी स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग, लाखों का‌ सामान जलकर राख

इटावा के भरथना गिरधारीपुरा में चार्जिंग पर लगी स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख।

भरथना थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरा स्थित मंदिर सहाय के समीप शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में चार्जिंग पर लगी स्कूटी की बैटरी अचानक फट गई, जिससे घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से घर का सारा गृहस्थी सामान जलकर राख हो गया।धमाका इतनी तेज़ आवाज़ में हुआ कि घर में कमरे के अंदर बेड पर सो रहे परिवार के दो सदस्य घबरा गए। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
गृहस्वामी शतीश चंद्र ने रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे बताया कि हादसे में घर का फ्रिज, बेड, मोबाइल फोन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *