• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

स्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ — स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर भारत का संदेश, 50 स्टॉल 18 अक्टूबर तक खुले रहे

इटावा में इंटरनेशनल ट्रेड शो के अंतर्गत स्वदेशी मेला 2025 का भव्य उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति और इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उद्योग विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को मंत्री जी ने ऋण चेक वितरित किए, जबकि पर्यटन विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को 51,000, 21,000 और 11,000 रुपये के पुरस्कार दिए गए।

कुल 50 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें जिले के विभिन्न स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यह प्रदर्शनी 18 अक्टूबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

अपने संबोधन में मंत्री सरिता भदौरिया ने कहा —
दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों से अपने घरों को सजाएं, स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करें और देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में अन्नप्राशन और गोदभराई संस्कार का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *