• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

पूर्व जिला मंत्री सचेंद्र सिंह चौहान के जन्मदिन पर जुटे राजनीतिक दिग्गज

आगामी राजनीति को लेकर छिड़ी चर्चा

संवाद सूत्र: दीपू सिंह

चकरनगर। पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व विस्तारक सचेंद्र सिंह चौहान (शिवम) के जन्मदिन समारोह में जिले भर के राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला। ब्लॉक चकरनगर से लेकर जिलेभर के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रमुख एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजनीतिक गलियारों में यह जन्मदिन चर्चा का विषय बना रहा। कई नेताओं ने कहा कि सचेंद्र सिंह कम उम्र में ही राजनीति में परिपक्व सोच रखते हैं, यदि पार्टी ने मौका दिया तो वे भविष्य में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

गौरतलब है कि सचेंद्र सिंह भाजपा के सबसे युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वर्ष 2015 से वे संगठन में लगातार सक्रिय हैं और कई राज्यों में पार्टी के चुनाव प्रचार में भी भूमिका निभा चुके हैं।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिला मंत्री रजत चौधरी, पूर्व प्रत्याशी कमलेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश सिंह राजावत, ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान, सहित प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, मण्डल पदाधिकारी एवं अन्य संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

सभी ने केक काटकर सचेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *