• Sun. Feb 22nd, 2026

भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण है भंडारा – अन्नू गुप्ता

इटावा। माता काली वाहन मंदिर पर पुष्पांजलि सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने भंडारा वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि भंडारा कार्यक्रम भारतीय संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जो समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देता है।

भंडारे में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इटावा के युवा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, मंडल प्रभारी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रवि पोरवाल, व्यापार मंडल जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, व्यापार मंडल शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!