• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

थाना पछायगांव पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं और बालिकाओं को बताए आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा के उपाय

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना पछायगांव पुलिस द्वारा मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना पछायगांव ने टीम सहित उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों — 📞 पुलिस आपातकालीन सेवा 112, 📞 महिला हेल्पलाइन 1090 / 181, 📞 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 📞 साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

मिशन शक्ति के तहत ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी, सजग और सुरक्षित बनाना है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *