रिपोर्ट -सुशील कान्त
जसवंतनगर/ शुक्रवार को नगर की ऐतिहासिक रामलीला में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दशहरा के अवसर पर उपस्थित हुए इस दौरान रामलीला समिति ने माल्यार्पण कर स्वागत किया भगवान राम लक्ष्मण की आरती की तिलक लगा कर भगवान राम से आशीर्वाद लिया, नगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने रामलीला समिति का आभार जताते हुए कहा कि “दशहरा हमें सिखाता है कि अच्छाइयाँ अपने पास रखें और बुराइयों का अंत करें, तभी रामराज्य का सपना साकार होगा।”शिवपाल ने कहा कि जनता के प्यार से वे छह बार विधायक बने हैं। रावण में बुराई थी और उसी का अंत हुआ।

इस दौरान उन्होंने घुमाकर वर्तमान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि “आज भी बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जस के तस हैं। संवैधानिक शपथ लेने के बाद भी सरकार जनता का भला करने में विफल रही है।”उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव सरकार ने जनता के लिए काम किया, वहीं नगर की रामलीला निर्माण कार्य विकास भी समाजवादी सरकार में हुआ था।

अधिकारियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि “दलालों से बचें और समाजहित में कार्य करें।”कार्यक्रम में रामलीला अध्यक्ष लाल सिद्धार्थ प्रसाद रईस, उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, उपप्रबंधक ठाकुर अजेन्द्र सिंह गौर, व्यास रामकृष्ण दुबे, अनुज मोंटी यादव, जिला सचिव समाजवादी पार्टी जितेंद्र यादव मोना, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार, राजीव माथुर, विनय पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
