• Fri. Oct 16th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

चर्चित यूट्यूबर अशवी यादव के भाई पर सरिया और धारदार हथियार से जानलेवा हमला, सिर फाड़ा – मुकदमा दर्ज

ByAdmin1

Oct 3, 2025 #Crime, #Etawah, #News

रिपोर्ट -सुशील कान्त

इटावा। सोशल मीडिया पर चर्चित यूट्यूबर अशवी यादव के भाई पर गुरुवार की रात जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने लाठी, सरिया और धारदार हथियारों से हमला कर उसे लहूलुहान कर अधमरा हालत में छोड़ दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़ित शिवम यादव ने बताया कि 29 सितंबर को अपनी बहन अशवी यादव और नीतू यादव के साथ विजयनगर से स्टेशन की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने अशवी यादव पर इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर गाली-गलौज और अभद्रता की।

विरोध करने पर अश्लील हरकत और धक्का-मुक्की हुई। इस मामले की शिकायत थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में दर्ज की गई थी। इसी रंजिश के चलते 2 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे जब शिवम यादव अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी विजय नगर चौराहा पर फितूर रेस्टोरेंट के सामने पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया

पीड़ित के मुताबिक हमलावरों में कपिल चौहान पुत्र संतोष सिंह निवासी विजय नगर, शिवचन्द्र पुत्र मथुरा प्रसाद, शिवम पुत्र संतोष, अंकित पुत्र अज्ञात, राजा पुत्र अज्ञात समेत 2-3 अन्य अज्ञात लोग शामिल थे। सभी ने नाजायज असलाह, लोहे की सरिया और धारदार हथियार से हमला किया, जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। एक अज्ञात राहगीर ने यूट्यूबर अशवी यादव को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचीं अशवी यादव ने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By Admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *