• Wed. May 6th, 2026

जसवन्तनगर में निकाली गई भगवान शंकर की भव्य बारात

रिपोर्ट -सुशील कान्त

इटावा। भोला भंडारी भगवान शंकर की भव्य बारात शनिवार रात नगर में निकाली गई। 45 वर्षों से निरंतर परंपरागत रूप से निकल रही भगवान शंकर” की बारात के चलते हर तरफ लोगों में उत्साह और उल्लास था। लोगों ने दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ की द्वार द्वार आरती और पुष्पवर्षा की।

बारात की शोभायात्रा का उद्घाटन पिछले 15 वर्षों से लगातार प्रथम आरती करके कर रहे आगरा के उद्योगपति सुधीर गुप्ता ने की। इन का अभिनंदन शिव बारातोत्सव समिति के अध्यक्ष वेद व्रत गुप्ता, महासचिव भोले झा, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता खाद वाले, राजू उर्फ राजीव गुप्ता आढ़ती ,पवन गुप्ता ,भगवान दास गुप्ता रामचंद्र गुप्ता, नीतू सविताआदि ने प्रतीक चिन्ह देकर किया।
शंकर बारात रेल मंडी के पास स्थित राम लक्ष्मण सीता मंदिर से आरंभ हुई। बारात में भगवान भोलेनाथ एक भव्य बग्घी पर अपने वाहन नंदी पर विराजमान थे। नंदी पर विराजित भगवान शिव का यह स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
बारात में तीन बैंड विभिन्न झांकियों के संग धार्मिक भजन बजाते चल रहे थे । राजस्थान से आया ढोल बैंड अलग ही छटा अपनी मधुर ध्वनि से बिखेर रहा था।
बारात की डेढ़ दर्जन झांकियां और रोड शो आधा किलोमीटर लंबी थीं। एक से बढ़कर एक होने के कारण आकर्षण का केंद्र थीं, जिनमें धार्मिक सांस्कृतिक, और राष्ट्रीय रंग देखने को मिले। भोले भंडारी का परिवार, विष्णु भगवान ,नरसिंह अवतार, राधा कृष्ण की रास मंडल की झांकी”, “भारत माता की झांकी पर लहराता तिरंगा, गरुड़ भगवान, कमल पर विराजित देवी लक्ष्मी”, माता वैष्णो देवी यात्रा, देवी के नौ रूपों की झांकियां” कालीमाता, दुर्गा माता आदि की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनीं।
नरसिंह भगवान की झांकी में भक्त प्रह्लाद के उद्धार का दृश्य जीवंत हो उठा।राधा-कृष्ण नृत्य झांकी में मुरली की मधुर ध्वनि और गोपियों के नृत्य ने वातावरण को रसपूर्ण बना दिया।भारत माता की झांकी का रोड शो में राष्ट्रीयता और आध्यात्मिकता का अद्भुत समावेश दिखाई दिया। इसी प्रकार रास मंडली के रोड शो में लोग खूब नाचे।वहीं नौ देवियों की झांकी में श्रद्धालुओं ने शक्ति स्वरूपा माता के विविध रूपों के दर्शन किए।
जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ी, लुधपुरा , नदीपुल, बजाज लाइन, सदर बाजार, बड़ा चौराहा श्री कृष्णा बाजार ,पालिका बाजार ,हाईवे चौराहा, प्रभु मैरिज होम, सिद्धार्थ पुरी, रामलीला मेला रोड,बड़ा चौराहा, समाजवादी पार्टी कार्यालय रोड, कटरा पुख्ता, कटरा बुलाकी दास ,फक्कड़पुरा होती हुई बिलैया मठ पर देर रात ढाई बजे संपन्न हुई। रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू की वस्त्र की दुकान पर शंकर बारात की अगवानी की गई। इसी तरह पवन डालडा वालों की दुकान पर भी बारात का भव्य स्वागत किया गया। सपा के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने भी भगवान शंकर की अगवानी की।
नगर के बुजुर्गों ने बताया कि यह शोभायात्रा जसवंतनगर की पहचान बन चुकी है। हर वर्ष इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। नगरवासी पूरे वर्ष इस बारात का इंतजार करते हैं। शंकर बारात की व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का अथक सहयोग रहा नगर पालिका प्रशासन ने भी पूरे नगर में जोरदार ढंग से सफाई कराई गई थी तथा कलाई डलवाई गई ।
शिव बारात समिति के अध्यक्ष वेद व्रत गुप्ता ने हाइवे चौराहा स्थित पिंक बूथ पर बारात में बेहतर शांति व्यवस्था के लिए जसवंतनगर की क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ,थाना प्रभारी संजय सिंह तथा अन्य पुलिस जनोंका का अभिनंदन किया। अध्यक्ष ने प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया है।

By Admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!