संवाद सूत्र- सुशील कान्त
जसवंतनगर। रामलीला देखने आए श्रद्धालुओं और दर्शकों को सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह ने मंगलवार रात जागरूक किया। उन्होंने नरसिंह मंदिर के बाहर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा एवं महिला सम्मान के प्रति सजग रहने की अपील की।

इस दौरान सीओ ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा व बालिकाओं के अधिकारों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही पुलिस सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की और लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से पुलिस को सूचित करने की अपील की।
