• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

महिला आरक्षियों की बहादुरी, भागते युवक से तमंचा बरामद

बकेवर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार और महिला आरक्षी पूजा पवार व मिलन देवी के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पटियन बंबा तिराहे के पास एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध हालात में भागने लगा।

महिला आरक्षियों ने जान जोखिम में डालकर दौड़कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अंकुश पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम भिटारी, थाना बकेवर के रूप में हुई।थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *