• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

चकरनगर से आनन्द पाण्डेय बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नए तहसील अध्यक्ष

इटावा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चकरनगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में चकरनगर तहसील अध्यक्ष पद पर आनन्द पाण्डेय को सर्वसम्मति से चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने की। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने नवचयनित तहसील अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी, बृजेंद्र तैमूरी, सुनील यादव, सौरभ सिंह, अनुराग, प्रमोद दीक्षित, आश मोहम्मद, आशीष शर्मा, वंदना यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *