• Sun. Jun 21st, 2026

प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में कंप्यूटर लैब व आर.ओ. वाटर कूलर का लोकार्पण

इटावा में पी.एम. श्री प्राथमिक विद्यालय मलाजनी स्थित आईडीबीआई बैंक इटावा के सहयोग से कंप्यूटर लैब, आर.ओ. वाटर कूलर, इनवर्टर एवं विद्यालय सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक इटावा के प्रबंधक संदीप कुमार गुप्ता, फिरोजाबाद से पधारे बैंक प्रबंधक रवि मोहन पाठक एवं ऑपरेटर मैनेजर सुबोध कटिहार उपस्थित रहे। प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बच्चों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने बैंक का आभार जताया, वहीं डाइट मेंटर मनोज कुमार यादव ने कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक विष्णु सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से बच्चे तकनीकी शिक्षा में दक्ष होंगे।

कार्यक्रम में सर्वेश कुमार, नीरज बाबू, संजीव कुमार, उमेश शर्मा, बिंदुवती, पंकज कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका, रसोइया एवं अभिभावकों ने सहयोग दिया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!