• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

इटावा में इकदिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर जयपुर से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे । जिसमें घायलो मे 8 से बढकर 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, दो घायलो को सैफ ई पीजीआई भेजा।जबकि कुछ को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। क्रेन की मदद से बस को सीधा कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने बस को हटवाकर हाईवे पर जाम की स्थिति को नियंत्रित किया।

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है ।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *