• Sat. Jul 4th, 2026

बसपा का सदस्यता अभियान, BJP और समाजवादी पार्टी के सैकड़ों लोगों ने थामा हाथी का दामन

ByG-News18

Aug 31, 2025

इटावा मे बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहिन कुमारी मायावती के निर्देशन में कानपुर मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ. एम.पी. सिंह के प्रेरणा में महेवा कस्बे में‌ स्थित एक गेस्ट हाउस में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव की।

कार्यक्रम में बीजेपी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी छोड़कर करीब एक सैकड़ा लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मंडल कोऑर्डिनेटर अमरचंद दोहरे, ज़िला महासचिव संजीव जाटव, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र दोहरे, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र, विधानसभा सचिव सरदार रामप्रसाद, हरगोविंद दोहरे, सुरेश बाथम, ऋषि राव, पंकज, लालाराम दोहरे, पूरन सिंह, टीपू अंबेडकर, विनय चौधरी, जेडी दोहरे, त्रवेन्द्र दोहरे, प्रवीन राव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बसपा की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर पंकज मिश्रा, नरेंद्र दीक्षित, राम सिंह राजावत, बृजेश पाल, रमन दुबे, गोपी सेंगर, राजा ठाकुर, कल्लू मिश्रा, शिवम तिवारी, संजू पाल, शाहरुख़ खान, आरिफ़ खान समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार मज़बूत हो रहा है। पुराने मिशनरी कार्यकर्ताओं के साथ सर्व समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ता 2027 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के संकल्प के साथ सुश्री बहिन कुमारी मायावती के मार्गदर्शन में रात दिन मेहनत कर रहे हैं।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!