• Sun. Feb 22nd, 2026

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी, महिला ने रची घटना

बकेवर। थाना क्षेत्र के कर्पिया गाँव में हुई चोरी और महिला से मारपीट की घटना का पुलिस ने महज़ 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के भीतर से ही हुई थी।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने प्रेस वार्ता में रविवार दोपहर बताया कि गाँव निवासी अरुण दीक्षित की पत्नी ने ही अलमारी से जेवरात निकालकर छिपा दिए थे। पत्नी का अपनी सास से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी मनमुटाव के चलते उसने गहने अलमारी से निकालकर छिपा दिये। और अगले दिन मायके चली गई।

घटना के बाद पति अरुण दीक्षित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को मायके दीवा थाना‌ ऊसराहार से जेवरों सहित बरामद किया। पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी सास उसे गहने पहनने नहीं देती थी, इसी कारण उसने यह कदम उठाया। कोई महिला के पति अरुण दीक्षित ने बताया कि पत्नी और हम लोगों में मनमुटाव कई दिनों से चल रहा था जिसके चलते पत्नी ने गुमराह करने के लिए जेवरात अलमारी से उठाकर छुपा दिए थे और हाथ में ब्लैक से काट कर खून निकाल लिया था और बताया था कि तीन कर आए हुए चोरी करके चले गए और अगले दिन पत्नी अपने मायके चली गई मायके पहुंचने के बाद उसे जब पता लगा कि मुकदमा दर्ज हो गया तो उसने फोन कर बताया कि जेबरात हम अपने साथ उठा लाए है। पुलिस और उसके पति पहुंचा। महिला के पास से सभी जेवरात सुरक्षित मिल गए हैं।

बरामद जेवरात पुलिस ने महिला को ही सुपुर्द कर दिए। इस सफलता में उपनिरीक्षक विनीत पांडेय, उपनिरीक्षक राम सनेही, हेड कॉन्स्टेबल रवि शशि अवस्थी मोहम्मद कलाम समेत नरेंद्र सरिता चौहान आदि पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने टीम की सराहना की!

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!