• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन,टीम बिरारी ने वॉलीबॉल में टीम इकदिल को 25-19 से हराया

इटावा। ‘मेरा युवा भारत’ इटावा एवं नेहरू युवा मंडल बिरारी के संयुक्त तत्वावधान में कुसमा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर के खेल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परशुपुरा के प्रधान हाकिम सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा, समाजसेवी विपिन गौतम, विद्यालय के मैनेजमेंट डायरेक्टर विमल गौतम एवं पत्रकार गण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्री सिंह ने ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को मंच देने के प्रयासों की सराहना की। वहीं जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने इस वर्ष की थीम “एक घंटा खेल के मैदान में” पर बल देते हुए युवाओं से दैनिक दिनचर्या में खेल को शामिल करने की अपील की।

प्रतियोगिता के तहत पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल और महिला वर्ग में रस्साकसी का आयोजन हुआ। वॉलीबॉल के फाइनल में टीम बिरारी ने टीम इकदिल को 25-19 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता में कुसमा देवी विद्यालय की छात्राओं ने युवती मंडल अकबरपुर को पराजित कर जीत दर्ज की।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। प्रधान श्री हाकिम सिंह द्वारा विजेता टीमों को 500-500 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्रवण कुमार बाथम, गुलशन कुमार, रवि, नितिन प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *