• Sun. Feb 22nd, 2026

महेवा ब्लॉक की समिति मुकुटपुर में खाद के लिए किसानों की भारी भीड़

इटावा, महेवा।मुकुटपुर स्थित सहकारी समिति पर खाद के वितरण को लेकर गुरुवार को किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में समिति के सचिवों को खासी मशक्कत करनी पड़ी और स्थिति कुछ समय के लिए अव्यवस्थित हो गई।

समिति सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई। उन्होंने कहा कि खाद का वितरण पुलिस बल की मौजूदगी में ही किया जाएगा, ताकि व्यवस्था बनी रहे और कोई अनुशासनहीनता न हो।

किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई है और बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार मय पुलिस फोर्स के पहुंच कर उन्होने किसानो को क्रमबध्द से खाद का वितरण शुरू करवाया गया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!