बकेवर में किसानों के लिए पहुंची 1200 बोरी यूरिया, अब तक 2929 किसानों को मिल चुकी खा
बकेवर (इटावा): कस्बे की सरकारी बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर बुधवार देर शाम 3:30 बजे किसानों के लिए 1200 बोरी यूरिया खाद संघ पर पहुंच गई है। इससे पहले भी समिति के माध्यम से 2929 किसानों को यूरिया की बोरियां वितरित की जा चुकी हैं।
सरकारी संघ सचिव राजीव गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए यूरिया खाद की आपूर्ति की जा रही है, और वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाया गया है।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपने आधार कार्ड और खतौनी की प्रति लेकर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से खाद प्राप्त करें। समिति का प्रयास है कि किसी भी किसान को खाद के लिए असुविधा न हो और सभी को समय से यूरिया उपलब्ध कराया जा सके।
किसानों ने खाद मिलने पर संतोष जताया और प्रशासन व समिति का आभार व्यक्त किया।
