इटावा।डबल इंजन की सरकार द्वारा सड़कों के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि “आज इटावा जनपद में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। यह जनपद अब सबसे अधिक एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला क्षेत्र बन गया है।”
विधायक ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 5 करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का फीता काटकर और शिलापूजन कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव का समुचित विकास तभी संभव है, जब वहां तक पक्की सड़कें बनें और उन्हें मुख्य मार्गों व एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए।
भदौरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “गांव-गांव तक सड़क पहुंचाना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।”
उद्घाटन की गई प्रमुख सड़कें वन विभाग कार्यालय से आवास विकास कॉलोनी होते हुए पुराना रामपुरा माइनर-2 तक सड़ङ।कचौराघाट से प्रतापनगर मार्ग तक विशेष मरम्मत कार्यो भोगीपुरा-संधावली संपर्क मार्ग से मोहकम नगर, गामा देवी मंदिर होते हुए जगसौहरा (हनुमान मंदिर) तक सड़क एनएच-92 (उदी) से खटखटा बाबा मंदिर तक संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मतबाह-उदी मार्ग के किमी 33 से असवा मार्ग तक सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण चकरनगर-रजपुरा मार्ग से खेडा अजबसिंह मार्ग तक सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण
मानिकपुर-नेवरपुर मार्ग (मानिकपुर, पृथ्वीपुर, सितौरा होते हुए) पर मरम्मत व नवीनीकरण कार्य.इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, विभागीय अधिकारियों और ग्रामीण जनता की उपस्थिति रही।
