• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

गणेश चतुर्थी पर निकली कलश यात्रा, विधि-विधान से की गई गणेश मूर्ति की स्थापना

बकेवर कस्बे के भरथना रोड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम 4 बजे गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण के उपरांत पुनः मंदिर पर समाप्त हुई।

कलश यात्रा में महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के बाद विधिपूर्वक भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का भी आयोजन हुआ।इस धार्मिक आयोजन के प्रमुख आयोजक थे अंकित ऋषीशवर,सुखबीर यादव,योगेंद्र सिंह (प्रधान)संयोजक बादल कठेरिया आदि रहे
इस कार्यक्रम में नगरवासियों की सहभागिता और श्रद्धा देखने लायक थी। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *