• Sun. Feb 22nd, 2026

पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद

बकेवर। थाना पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो वांछित सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की गई गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया

बकेवर पुलिस ने लखना कस्बा में ढाई माह पूर्व हुई चोरी और इंद्रापुर मिनी सचिवालय में हुई दो चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मोहित उर्फ राजा पुत्र बिष्णु, निवासी निवाड़ी कला थाना बकेवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और 12200 नगदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार इन चोरी की घटनाओं में शामिल शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र लाला राम निवासी फकीरे पुर्वा, थाना सहायल औरैया और धीरू यादव पुत्र नन्हे यादव निवासी लछियामऊ थाना दिवियापुर औरैया फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में लखना चौकी प्रभारी हाकिम सिंह, अहेरीपुर चौकी प्रभारी मानसिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!