• Sun. Jun 21st, 2026

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बकेवर कस्बे में सघन चेकिंग व पैदल गश्त अभियान चलाया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री श. चन्द्र के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी भरथना श्री अतुल प्रधान के साथ कस्बा बकेवर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष श्री विपिन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ बकेवर कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग करते हुए पैदल गश्त पर रहे। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि पर नजर रखने के लिए सतर्कता बरती गई।

इस प्रकार की कार्यवाही से न सिर्फ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!