• Mon. May 25th, 2026

#accident इटावा के महेवा NH 19 पर भीषण सड़क हादसा, ङबल ङेकर स्लीपर बस परिचालक की मौ* चालक घायल

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा कस्बे के बहेड़ा ओवरब्रिज, आगरा–कानपुर NH-19 पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दो डबल डेकर बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रही यादव विश्वकर्मा डबल डेकर बस के परिचालक दुर्गेश (30 वर्ष), पुत्र राम किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्गेश बसों के बीच में फंस गए थे।

बस चालक रोहित पुत्र सोवरन, निवासी ग्राम भादेक कुठोद, जनपद जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बकेवर पुलिस ने तुरंत महेवा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बस में सवार यात्रियों मोहम्मद आसिफ अली, सुमित कुमार, संपत और रजनी के अनुसार, वे दिल्ली-गुड़गांव से डबल डेकर बस में महोबा राठ जा रहे थे। आगे चल रही बस पहले से सवारियों को उतार रही थी, तभी पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बसों में क्षमता से अधिक—करीब 250 से 300 सवारियां—भरी हुई थीं। यात्रियों का कहना है कि दोनों चालक एक-दूसरे से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया है। सभी यात्री रक्षाबंधन पर्व पर अपने घर जा रहे थे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!