• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

भरथना डाकघर में सर्वर खराबी से घंटों खड़ी रहीं महिलाएं, राखी भेजने में हुई परेशानी

इटावा (भरथना), रक्षाबंधन के त्योहार से पहले डाकघर में राखी भेजने आई महिलाओं को गुरुवार दोपहर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तिलक रोड स्थित भरथना डाकघर में सर्वर डाउन होने के कारण घंटों तक कामकाज ठप रहा, जिससे लाइन में खड़े लोग परेशान होते रहे।

त्योहार के मद्देनजर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए डाकघर पहुंचीं थीं। लेकिन सर्वर की तकनीकी खराबी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई महिलाओं ने बताया कि वे दोपहर से कतार में खड़ी हैं, लेकिन न तो पोस्ट हो पा रही है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है।

डाकघर में न केवल राखी भेजने वाली महिलाएं, बल्कि पत्र, मनी ऑर्डर और बचत खाता लेन-देन कराने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी लंबी कतारों में इंतजार करते दिखे।

स्थानीय पोस्टमास्टर अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि “हाल ही में डाक विभाग द्वारा नए सॉफ्टवेयर को लागू किया गया है, जिससे कई डाकघरों में सर्वर संबंधी समस्याएं आ रही हैं। यह एक अस्थायी दिक्कत है, जल्द ही सभी सेवाएं सामान्य रूप से चलने लगेंगी।”

लोगों ने डाक विभाग से मांग की है कि त्योहारों के दौरान इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए पहले से ही तकनीकी तैयारियां पूरी की जाएं, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *