• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

25 उचित दर दुकानों का निरीक्षण, दो विक्रेताओं पर एफआईआर, एक की 5000 रुपये प्रतिभूति जब्त

इटावा,जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी की निगरानी में अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी ब्लॉकों में 25 उचित दर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें से 29 दुकानों का स्टॉक सही पाया गया। वहीं, दो उचित दर विक्रेताओं द्वारा अनियमितता पाई गई।

ब्लॉक महेवा, ग्राम पंचायत नसीरपुर बोझा के उचित दर विक्रेता योगेश चंद्र इसके अलावा ब्लॉक बढ़पुरा, ग्राम पंचायत ढिमरई के उचित दर विक्रेता सत्यनारायणबइन दोनों विक्रेताओं के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत FIR दर्ज कराई गई। इसके अलावा,ब्लॉक सैफई, ग्राम पंचायत लछवाई के उचित दर विक्रेता श्री सर्वेश गुप्ता की ₹5000 की प्रतिभूति शासन के पक्ष में जब्त की गई।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है कि सभी कार्डधारकों को नियमानुसार और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *