• Mon. May 25th, 2026

बिल पास न करने को लेकर अधिशासी अभियंता और ठेकेदार के बीच मारपीट, वीडियो वायरल


मैनपुरी जनपद के लोक निर्माण विभाग कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब अधिशासी अभियंता और ठेकेदार के बीच बिल पास न करने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठेकेदार संतोष कुमार, जिनकी फर्म “श्री बाबा नीम करोली” के नाम से पंजीकृत है, लोक निर्माण विभाग कार्यालय किसी बिल भुगतान के संबंध में पहुंचे थे। वहीं किसी विवाद के चलते अधिशासी अभियंता और ठेकेदार के बीच बहस बढ़ गई जो मारपीट में तब्दील हो गई।

इस दौरान विभाग में कार्यरत एक लिपिक (बाबू) भी झगड़े की चपेट में आ गया, जिसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद अधिशासी अभियंता द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर लिया जा रहा है।

यह घटना सरकारी विभागों में कार्यशैली और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।


By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!