• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

आपराधिक घटनाओं की गहन समीक्षा बैठक

जनपद इटावा में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 06 अगस्त 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी‌ का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा जनपद में हाल ही में घटित प्रमुख आपराधिक घटनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया

लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण वारंट एवं एनबीडब्ल्यू की त्वरित गिरफ्तारीहिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी,सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई,जनसुनवाई की गुणवत्ता में सुधार
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुबोध गौतम सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं समस्त शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

एसएसपी महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *