• Fri. Jul 3rd, 2026

हाइवे पर दो चार पहिया वाहनों की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, राहगीरों ने घायलों को निकाला बाहर

ByG-News18

Aug 6, 2025

महेवा ब्लॉक के निकट हाइवे पर बुधवार देररात 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब औरैया की ओर से आ रही दो चार पहिया वाहन आपस में टकरा गईं। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार, औरैया निवासी जितेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी सोनी को दवाई के लिए लेकर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से लखना निवासी अमन कुमार पुत्र डॉ. अहिवरन सिंह ने अपने वाहन से तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जितेंद्र गुप्ता की गाड़ी हाइवे के दूसरी ओर ओवरब्रिज तक जा पहुंची।

हादसे में दोनों वाहन चालकों को चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को वाहनों से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारु कराया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!