• Fri. Jul 3rd, 2026

#accident  कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल #Etawah

इटावा के बकेवर इलाके के खितौरा मार्ग कोठी गाँव के पास फोर व्हीलर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल हो गये।

बकेवर थाना क्षेत्र के खितौरा मार्ग स्थित कोठी गाँव के पास बुधवार देररात 8 बजे एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को तुरंत बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. रविंद्र कुमार साहू ने प्राथमिक उपचार किया ।घायलों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र सुनील कुमार और विमल कुमार गौतम पुत्र स्वर्गीय रनवीर सिंह निवासी ग्राम पिलखना, थाना बकेवर के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद फोर व्हीलर कार सवार मौके से कर को लेकर चालक फरार हो गया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!