• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

छह घंटे में चोरी का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और चोरी की भैंस बरामद

इटावा जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहे, चोरी की भैंस और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है।

एसएसपी इटावा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो अन्य जनपदों में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की गई भैंस को पिकअप वाहन से कहीं ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया। उनके पास से 02 अवैध तमंचे (315 बोर), 04 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस और 01 मिस कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही चोरी की गई भैंस और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

एसएसपी इटावा ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को सराहा और कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *