इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत्त परसुपुरा के पास NH19 पर मंहलवार देर रात 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब बाइक सवार तीन लोग आवारा गौवंश से टकरा गए। हादसे में एक युवक 50 शैय्या अस्पताल मे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक भिंड (मध्य प्रदेश) से शटरिंग का काम करके लौट रहे थे। रास्ते में परसुपुरा के पास अचानक सामने आए आवारा गौवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में बृजेश उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम चैनी के पुर्वा थाना अजीतमल, जनपद औरैया उपचार के दौरानमौत हो गई।
वहीं घायल मुन्नालाल पुत्र लाल सिंह और अजय पुत्र लाला सिंह, निवासी ग्राम आदमपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, एक्सपार्ट चिकित्सक ङां० रविन्द्र कुमार शाहू ने प्राथमिक परिक्षण के बाद ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल र। सूचना पर थाना प्रभारी विपिनकुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक का पंचनामा की विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी हैं।
