• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

पांच वर्षों से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

भरथना नगला गनू गांव में मुख्य सड़क पर पिछले पांच वर्षों से लगातार जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गांव में प्रवेश करने वाला मुख्य मार्ग लगभग 300 मीटर तक कीचड़ और गंदे पानी से भरा है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।

कॉपियों और किताबों के भीगने की घटनाएं आम हो गई हैं, वहीं कई बार फिसलने से चोटिल होने की खबरें भी सामने आई हैं। लंबे समय से बनी इस समस्या के चलते संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है।गांव की निवासी शारदा देवी, हरबंसी, सर्वेश और अशोक ने सोमवार देरशाम‌ 5 बजे बताया कि चुनाव के समय नेता वादे तो करते हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जाती। भरथना नगर पंचायत के चेयरमैन अजय कुमार उर्फ गुल्लू की इस मामले में लगातार उपेक्षा और लापरवाही के चलते ग्रामीणों में गहरा रोष है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *