• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

नमकीन दुकान का ताला टूटा, चोरों की कोशिश नाकाम

उटावा के भरथना कस्बे स्थित स्टेशन रोड पर एक नमकीन, बीड़ी और गुटखा की दुकान का रविवार और सोमवार मध्य रात्रि मे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ने की घटना को अंजाम दिया। चोरी की यह वारदात सोमवार देररात करीब रात 8:00 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो के माध्यम से सामने आई, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही इटावा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए भरथना थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दुकान का ताला टूटा मिला है, लेकिन प्राथमिक जांच में कोई भी सामान चोरी नहीं गया है।

दुकानदार की ओर से भी पुलिस को लिखित रूप में अवगत कराया गया है कि दुकान से कोई सामग्री गायब नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *