• Tue. May 19th, 2026

Crome: बाइक सवार टप्पेबाजों ने पूर्व प्रधान की बेटी से मंगलसूत्र लूटकर फरार,  रुमाल सुंघाकर की वारदात #etawah

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बे में रविवार दोपहर टप्पेबाजों ने पूर्व प्रधान की बेटी से नशीला रूमाल सुंघाकर सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। घटना भोगनीपुर नहर झाल पुल से करौंधी मार्ग पर हुई।

जानकारी के अनुसार, करौंधी गांव के पूर्व प्रधान सुरजन सिंह की पुत्री पूनम देवी रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा से मायके आई हुई थीं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी पड़ोसी चाची शक्करबती के साथ पैदल लखना बाजार जा रही थीं। तभी पुलिया के पास एक काली बाइक पर सवार युवक और उसका साथी (पैदल) वहां पहुंचे।

बाइक सवार ने गांव चन्दनपुर का रास्ता पूछते हुए दोनों को बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान पैदल युवक ने खुद को दवा लेने जा रहा बताते हुए पूनम को एक रूमाल सुंघा दिया। रूमाल में कोई नशीला पदार्थ होने की आशंका है, क्योंकि उसे सूंघते ही पूनम बेसुध होने लगीं और उनके हाथ कांपने लगे।

बदमाशों ने पूनम को सलाह दी कि वह अपना गहना बैग में रख ले। पूनम ने अपना करीब 60 हजार रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र बैग में रख लिया। इसी दौरान दोनों युवक चालाकी से बैग से मंगलसूत्र निकाल कर फरार हो गए।

सौभाग्यवश, शक्करबती के बेटे गुड्डू पीछे से आता हुआ मौके पर पहुंच गया। उसने मां और पूनम को संदिग्ध युवकों के साथ देखकर सतर्कता दिखाई। उसके चलते शक्करबती के पास रखे 40 हजार रुपये बदमाश छीनने में असफल रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही पूनम के पिता सुरजन सिंह व भाई सनी मौके पर पहुंचे और लखना पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!