• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

महिला से अभद्रता व बलात्कार की धमकी, ट्विटर पर वीडियो वायरल, एडीजी ने दिए जांच के आदेश

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में केस दर्ज होने के बाद, नामजद आरोपी द्वारा महिला के साथ दुस्साहसिक हरकत करने का गंभीर आरोप सामने आया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह घर में अकेली थी, तभी आरोपी ने उसे पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं, आरोपी ने महिला को नग्न कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। इस घटना से आहत महिला ने थाने गेट के बाहर एक वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई, जो ट्विटर (X) पर वीङियो तेजी से वायरल हो गया।

रविवार देरशाम 5 बजे वीडियो वायरल होने के बाद मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। एडीजी कानपुर ने तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेते हुए इटावा पुलिस को निर्देश दिए। इटावा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बकेवर थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बकेवर थाना पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें केस दर्ज है, किसी ने चुपचाप वीडियो बना लिया है जो ट्विटर पर ट्वीट कर दिया गया फिलहाल महिला कार्रवाई से संतुष्ट है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *