• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

खेतों के बीच अचानक धंसी जमीन, 30 फीट तक का गड्ढा, गांव में मचा हड़कंप

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुलालपुर गांव में रविवार रदेरशाम 6 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय किसान सुरेश कुमार व राम‌सेवक अपने खेत पर फसल की स्थिति देखने पहुंचे। खेत के बीचों-बीच उन्हें करीब 20 फीट गहरा गड्ढा नजर आया, जिसे देख वह हैरान रह गए।
इसी दौरान पास के एक और किसान सुरजीत कुमार के खेत में भी 25 से 30 फीट गहरा गड्ढा दिखाई दिया। दोनों खेतों में एक जैसे बड़े-बड़े गड्ढों का अचानक बन जाना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब खेतों में इस प्रकार जमीन धंसी हो और इतना गहरा गड्ढा बन जाए। इससे किसानों में दहशत का माहौल है। फिलहाल प्रशासन को सूचना दे दी गई है और गांव वाले जांच व सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

संभावित कारणों की जांच जरूरी:
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह गड्ढे प्राकृतिक धंसान के कारण बने हैं या फिर जमीन के नीचे पानी के अत्यधिक दोहन या खनिज गतिविधियों के चलते ऐसा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है। फिलहाल इस बाबत में भरथना एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव से जानकारी करने के‌लिए संपर्क करने की कोशिश की तो काँल रिसीव ना होने चलते आगे की जानकारी नहीं हो सकी।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *