• Tue. May 19th, 2026

मात्र 12 घंटे में ऑटो चोरी की घटना का सफल अनावरण — इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी

इटावा, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में इटावा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटे में चोरी हुए ऑटो की बरामदगी करते हुए इस कांड में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • एक तमंचा 315 बोर,
  • एक जिंदा कारतूस,
  • ₹10,000 नकद
  • एवं चोरी किया गया ऑटो वाहन (UP75BT5779) बरामद किया।

घटना का विवरण

दिनांक 01 अगस्त 2025 को वादी श्री कृष्ण पुत्र राजवीर सिंह, निवासी नगला कांश, थाना सिविल लाइन, ने सूचना दी थी कि 31 जुलाई की रात उसका ऑटो चोरी हो गया है। इस पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 139/2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी का ऑटो भिंड (म.प्र.) में बेचने की फिराक में कुछ व्यक्ति बाइस ख्वाजा रोड से गुजरने वाले हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को चेक पोस्ट के पास से धर दबोचा गया। दो अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।


पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि:

  1. वे ऑटो चोरी की घटना में शामिल थे (थाना सिविल लाइन, मु0अ0सं0 139/2025)।
  2. एक माह पूर्व गाँव केवाला, जसवंतनगर से महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी कर उसे कटवा कर ₹73,000 में बेच दिया था। इस संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 219/2025 दर्ज है।

आरोपियों ने बताया कि वे मिलकर चोरी की घटनाएं करते हैं और अवैध हथियार साथ में रखते हैं ताकि विरोध की स्थिति में उसका प्रयोग कर सकें।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. फैजान पुत्र मुर्सलीन, निवासी फिरोजाबाद (आपराधिक इतिहास: 4 मामले)
  2. अनुराग कुमार पुत्र मुकेश बाबू, निवासी नगला कास, इटावा (2 मामले)
  3. चरन सिंह उर्फ बाँबी पुत्र रुस्तम सिंह, निवासी नगला खरगोली, इटावा (2 मामले)

बरामदगी का विवरण

  • चोरी किया गया ऑटो नं0 UP75BT5779
  • ₹10,000 नकद
  • 1 तमंचा 315 बोर
  • 1 जिंदा कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम का नाम

  • निरीक्षक श्री सुनील कुमार, प्रभारी थाना सिविल लाइन
  • उ0नि0 हेमन्त कुमार
  • उ0नि0 मोहनवीर सिंह
  • का0 संजय, का0 रवि कुमार, का0 मौहर सिंह

इटावा पुलिस अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!