बकेवर, इटावा।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया के बकेवर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही वे बकेवर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया और “भारत माता की जय” व “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा, सुनील कठेरिया गुप्ता, राम कुमार सिंह, मोनू तिवारी, सहवीर यादव, हरनाथ सिंह कुशवाह और नीरज दिवाकर सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का क्षेत्र में आने के लिए आभार व्यक्त किया और आगामी राजनीतिक रणनीति पर आपसी संवाद भी किया। इस दौरान डॉ. कठेरिया ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
