बकेवर थाना कस्बे में नेशनल हाईवे-19 के किनारे स्थित एक दीवार को जेसीबी मशीन से तोड़कर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल कुमार व शैलेंद्र कुमार पाठक ने बुधवार देररात 8 बजे बताया कि इस अवैध कब्जा की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन मंगवाकर उसकी संपत्ति की दीवार को गिरा दिया और उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस घटना से पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह सब कुछ बिना किसी वैध अनुमति के किया गया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएगें।

